होम डेकोरेटिव्स में दिखी वेराइटी
इसदीपावली अगर आप टेराकोटा से बने दीए जलाएंगे तो घर की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। कई तरह के डिजाइनर दीए खरीदने का मौका महिलाओं को समता कॉलोनी स्थित श्याम खाटू मंदिर में मिला। रियल वुमन सोसाइटी द्वारा आयोजित नवरात्रि मेला में ऐसी कई चीजें महिलाओं ने खरीदी। मेले से होने वाली इनकम सोशल वर्क में खर्च की जाएगी। मेले में दीयों के अलावा म्यूरल रंगोली, सॉसपेसो से बने होम डेकोरेटिव आयटम और क्वलिंग से बने गिफ्ट काफी पसंद किए गए। फेस्टिवल सीजन होने के कारण कई डिजाइनों में पूजा की थाली भी काफी पसंद की गई। दीवाली को देखते हुए मेले में ऐसे बंदनवाल नजर आए, जो कई तरह के आइटम से सजे संवरे थे। इसे दो तरह से दरवाजे पर लगाया जा सकता है। टू-पीस वाला बंदनवाल चौखट के दोनों तरफ लगाकर चौखट को खूबसूरत तरह से सजाया जा सकता है। मोती, चीड़, बीट्स, वुडन तथा लेस से बने बंदनवाल 200 से लेकर 3000 रुपए की रेंज में यहां मिले।
इनकीभी हुई खरीदारी: होमडेकोरेटिव आयटम के अलावा एलाइन और अनारकली पैटर्न कुर्ती काफी खरीदी गई। वहीं साड़ियों में शिफॉन जैसी लाइट वेट साड़ी के अलावा नेट, ब्रोकेट, मलमल फैब्रिक की पार्टी वियर साड़ी पसंद की गई। साड़ियों का हैवी वर्क महिलाओं का ध्यान अपनी तरह खींचता रहा।
navratri mela