- Hindi News
- सुधार के बाद बहाल हुई साफ पानी की सप्लाई
सुधार के बाद बहाल हुई साफ पानी की सप्लाई
डीबी स्टार ने 14 सितंबर को पाइपलाइन में फिर मिलने लगा दूषित पानी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि डीडी नगर में एक सप्ताह से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। दूषित पानी की वजह से यहां दो महीने पहले पीलिया का प्रकोप फैल चुका था। उस दौरान पेयजल पाइपलाइन को बदलने का काम करवाया गया। जल्दबाजी में काम करवाने की वजह से पाइपलाइन से कई जगह लीकेज हो रही थी। ऐसे में नलों से दूषित पानी फिर से आने लगा। रहवासियों ने पार्षद और जोन कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद सुधार का काम शुरू हुआ। चार दिन बाद लीकेज मिल पाया। इस दौरान कई जगह गड्ढे कर छोड़ दिए गए थे। उनमें नाले का गंदा पानी जमा होने लगा। वहीं नाली निर्माण के दौरान भी कुछ जगह पाइपलाइन को नुकसान हुआ। इससे कई घरों में पानी सप्लाई बंद हो गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद पानी सप्लाई बहाल की गई। जोन क्र.-5 के अायुक्त का कहना है कि साफ पानी की सप्लाई शुरू करवा दी है। गड्ढे दो दिन बाद भरे जाएंगे।
^दो दिन बाद गड्ढे भर देंगे
घरोंमें साफ पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। अभी यह चेक करने के लिए गड्ढे नहीं भरे हैं कि फिर से लीकेज तो नहीं हो रही। दो दिन इसे देखने के बाद गड्ढे भर देंगे। विजयपांडे, आयुक्त,जोन क्र.-5, रायपुर नगर निगम
impact