- Hindi News
- पीले कार्ड से ही मिलता है शासन की योजनाओं का लाभ
पीले कार्ड से ही मिलता है शासन की योजनाओं का लाभ
पीले कार्ड से ही मिलता है शासन की योजनाओं का लाभ
रायपुर>
श्रमिकोंकी योजना का लाभ लेने के लिए मजदूरों को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण मंडल में रजिस्ट्रेशन करवाना होता है। इसके बाद वहां से पंजीयन नंबर के साथ कार्ड जारी किया जाता है। पीले रंग का कार्ड भवन तथा अन्य निर्माण करने वाले मजदूरों को दिया जाता है। इसके आधार पर जरूरत के समय इन्हें आर्थिक मदद मिलती है। समय-समय पर शासन द्वारा चलाए जाने वाली सिलाई मशीन, साइकिल आदि आवंटन की योजना का भी लाभ मिलता है। इसके अलावा हरे रंग का भी कार्ड होता है, जो नगर निगम द्वारा जारी किया जाता है। इसका लाभ निगम की कुछ योजनाओं में मिलता है। इस कार्ड पर शासकीय योजना का लाभ नहीं मिलता।
पेज 1 का शेष >