पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मान के बाद बिखेरा सुरों का जादू

सम्मान के बाद बिखेरा सुरों का जादू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमतौरपर आधुनिक तकनीक, गुणा भाग और मकान के नक्शों में उलझे रहने वाले इंजीनियर्स सोमवार को कुछ रिलैक्स नजर आए। माइक थामकर सुरों में भी वैसा ही परफेक्शन दिखाया जैसा अपने काम में दिखाते हैं। मौका था लोक निर्माण विभाग की तरफ से न्यू सर्किट हाउस में आयोजित अभियंता दिवस समारोह का। इंजीनियर प्रकाश कोल्हे और उनके साथियों ने सुगम संगीत से शाम सजाई। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्ज्वलन कर विभाग के कर्मचारियों ने सरस्वती वंदना की सुरीली प्रस्तुति दी।

इसके बाद शैक्षणिक संस्थाओं, निजी संस्थाओं और शासकीय विभागों के इंजीनियर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरीशंकर अग्रवाल, मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, छ.ग विद्युत कंपनी के अध्यक्ष शिवराज सिंह, लोकनिर्माण विभाग के मुख्य अभियंता डीके प्रधान, प्रमुख अभियंता टीजी कोसरिया और एचआर कुटारे मौजूद रहे।

येहुए सम्मानित

अपनेअच्छे काम के लिए सम्मानित होने वाले इंजीनियर्स में आरपी श्रीवास्तव, पीएन जांगड़े, नरेश त्रिपाठी, विनोद अग्रवाल, डीके सेन, किशोर शर्मा, एसजी ओक, सुनील पांडे, लवकुश जैन, राहुल कक्कड़, विनायक राव, नीतीश सराफ, डॉ समीर वाजपेयी, डॉ एके श्रीवास्तव, डॉ आरके तिवारी, प्रो रश्मि प्रधान, संदीप हुइ, समीर गौर, संजय सिंह, रतनदीप गुप्ता, विकास गोयल, डीके अग्रवाल, तृप्ति नाग, कामिनी अवस्थी, बीआर अग्रवाल, केशव देवांगन और समीर शर्मा शामिल हैं।

न्यू सर्किट हाउस में आयोजित अभियंता दिवस समारोह में प्रस्तुति देते इंजीनियर्स।

award function