- Hindi News
- शहर में अक्टूबर से 60 हजार रुपये में मिलेगा आईफोन 6
शहर में अक्टूबर से 60 हजार रुपये में मिलेगा आईफोन 6
आईफोन6 को लेकर शहर के मोबाइल मार्केट में लगभग रोज क्वेरी रही है। दशहरे के आसपास इसके लिए बुकिंग शुरू हो जाएगी। शहर में यह फोन लगभग 60 हजार रुपए में मिलेगा।
एक मोबाइल शॉप के संचालक निखिल जैन के अनुसार आईफोन 6 के लिए रोजाना पूछपरख हो रही है। 17 अक्टूबर तक यह फोन रायपुर सहित पूरे देशभर में उपलब्ध होगा। कुछ लोग अभी से इसे बुक करने की बात कर रहे हैं। लेकिन, इसकी आफिशियली बुकिंग 2-3 अक्टूबर से शुरू होगी। विदेशों में ये फोन अनुबंध के तहत काफी कम रेट पर उपलब्ध कराया जा रहा है, पर इंडिया में इसकी कीमत आईफोन के अन्य फोन्स की तरह ज्यादा ही होगी।
{आईफोन 5 जहां 7.6 एमएम की मोटाई का है, वहीं आईफोन 6, 6.9 एमएम का है।
{फोन का बैटरी बैकअप और लुक आईफोन 5 5 एस से बेहतर होगा। यह फोन ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड तीन कलर में मिलेगा।
{आईफोन 6 और 6 प्लस का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा। लेकिन लेंस पहले से कही ज्यादा अच्छा रिजल्ट देंगे। इस फोन से हाथ हिल जाने पर भी अच्छी तस्वीरें खींची जा सकेगी।
{सेमसंग नोट 4 की स्क्रीन 5.7 इंच की है और इसकी अमोल्ड स्क्रीन कम रोशनी में अच्छा काम करती है। वहीं, आईफोन 6 की स्क्रीन 5.5 इंच की है। इसकी एलसीडी स्क्रीन दिन के समय बहुत अच्छा काम करेगी।
new mobile