एक्टिंग से किया एंटरटेन
एनआईटीस्टूडेंट्स ने सोमवार को इंजीनियर्स डे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर कई तरह के कंपटीशंस रखे गए। नुक्कड नाटक में इंजीनियर्स की जिंदगी व्यंग्यात्मक लहजे में दिखाई गई। एनआईटी की कल्चरल विंग ने डिबेट, क्विज और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी। डिबेट में ओमायमा मकसूद, अंकित नाथ, क्विज में राजशेखर मारथी, प्रसून सिन्हा और नुक्कड़ नाटक में शंखनाद टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम में एनआईटी के आशीष बरनवाल मौजूद रहे।