पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोल्ट्री फार्मर्स और ट्रेडर्स सम्मेलन में जुटे 3500 कारोबारी

पोल्ट्री फार्मर्स और ट्रेडर्स सम्मेलन में जुटे 3500 कारोबारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|आईबी ग्रुपकी आेर से अग्रसेनधाम परिसर में आयोजित पोल्ट्री फार्मर्स ट्रेडर्स सम्मेलन में करीब 3500 कारोबारी जुटें। सोमवार को शुरू दो दिवसीय इस टेक्नीकल ट्रेड सम्मेलन में इंडियन ब्रायलर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली ने कहा कि आने वाले समय में भारत के ट्रेडर्स उपभोक्ताआें की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तरीके के ट्रेडिंग को अपनाना होगा। ऐसी ब्रीड को अपनाना चाहिए, जिसके एफसीआर कम हो उत्पादन समय कम लगे। उन्होंने आईबी रॉस ब्रीड की गुणवत्ता के बारे में विस्तार से बताया। अमेरिका से आए एवियेजन इंडिया के जनरल मैनेजर गिटीन्स पॉल ने आईबी रॉस ब्रीड से होने वाले लाभ आैर तकनीकी पहलुआें से ट्रेडर्स को अवगत कराया। आईबी ग्रुप के चेयरमेन सुल्तान अली, डायरेक्टर जीशान बहादुर फहीम सुल्तान ने कहा कि हर माह लगभग एक करोड़ मुर्गे विक्रय का लक्ष्य रखा है जिससे करीब 50 हजार व्यक्तियाें को सीधा रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।