पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्थिवी काॅलेज में इंजीनियर्स डे समारोह

पार्थिवी काॅलेज में इंजीनियर्स डे समारोह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|पार्थिवी काॅलेजआॅफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में सोमवार को इंजीनियर्स डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मैनेजमेंट के सदस्य, प्राचार्य एवं िशक्षक उपस्थित हुए।

समारोह के मुख्यअतिथि बीएसबीके ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके जैन रहे। संस्था के अध्यक्ष शैलेश वर्मा ने महान इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैइया को याद किया। संस्था के सचिव संजय बघेल ने कहा कि हमारे देश को अच्छे इंजीनियर की जरूरत सदैव रहेगी।

संस्था के चेयरमेन प्रो. एमएल वर्मा ने मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैइया की जीवनी को प्रभावशाली रूप से व्यक्त किया। प्राचार्य प्रो. डाॅ. बीडी थराकन ने विश्वेश्वरैइया की उपलब्ध्यिों को विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि हम आशा करते हैं कि आने वाली पीढ़ियों में इसी तरह महान एवं गुणी इंजीनियर प्राप्त होते रहेंगे। संस्था के डायरेक्टर नीरा वर्मा एवं अर्जना बघेल ने समारोह की प्रशंसा की।