लेजर शो से चैंपियंस का कर रहे स्वागत...
नया रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों का स्वागत लेजर शो के जरिए किया जा रहा है। एनआरडीए ने इसके लिए आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की है। इसे हैंडल कर रहे संदीप सिंह ने बताया कि शो का मकसद क्रिकेटर्स और राज्य के लोगों को शहर की खूबसूरती से वाकिफ कराना है। नया रायपुर में संचालित प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी दी जा रही है। लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए लाइव बैंड की व्यवस्था की गई है, जो सॉन्ग और डांस परफॉर्म कर रहा है।