पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नार्दर्न नाइट्स की नजर पांचवीं जीत पर

नार्दर्न नाइट्स की नजर पांचवीं जीत पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंपियंसलीग टी-20 क्रिकेट में नार्दर्न नाइट्स की नजर लगातार पांचवीं जीत पर है। यह टीम राजधानी रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अपने सभी चार मैच जीत चुकी है। मंगलवार को मुख्य दौर में नाइट्स का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की होबार्ट हरिकेंस से होगा।

नार्दर्न नाइट्स को चैंपियंस लीग शुरू होने से पहले बड़ी टीम के रूप में नहीं लिया जा रहा है। लीग के क्वालिफाइंग मुकाबलों में नाइट्स ने सदर्न एक्सप्रेस, लाहौर लायंस और पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद मुख्य दौर के पहले मुकाबले में कैप कोबराज के खिलाफ 200 से अधिक स्कोर खड़ा करके अपने को बड़ी टीमों के कतार में खड़ा कर दिया। टीम के ओपनर बल्लेबाज केन विलियम्स और एंटन डेवकिच शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। गेंदबाजी में भी ट्रेंट बाउल्ट और टिम साउदी फार्म में हैं।



कप्तान डेनियन फ्लिन और विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग भी कई मौकों पर अच्छे हाथ दिखा चुके हैं। कीवी टीम ने मैदान पर पिछले 15 दिनों से डटी हुई है और यहां के माहौल को टीम अच्छी तरह जान चुकी है। ऐसे में होबार्ट को नार्दर्न नाइट्स के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन करना होगा।

स्टारखिलाड़ी: केनविलियम्सन, एंटन डेवकिच, डेनियल फ्लिन, टिम साउदी, ट्रेंट बाउल्ट, इश सोढ़ी, बीजे वाटलिंग, स्कॉट स्टाइरिस।

स्टेडियम में प्रेक्टिस करती हरिकेंस की टीम।

होबार्ट हरिकेंस भी लय में

लीगके मुख्य दौर में होबार्ट हरिकेंस को पहले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। दूसरे मैच में टीम ने कैप कोबराज के खिलाफ 180 रनों के लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज की। टीम की ओर से बल्लेबाजी का दारोमदार डंक, कप्तान पेने और ब्लिजार्ड पर होगा। स्टारखिलाड़ी : टिमपेने, एडन ब्लिजार्ड, शोएब मलिक, बेन हिल्फेन्हास, डग बोलिंगर, जेवियर डोहर्टी।

आजअंतिम मैच: शहीदवीर नारायण सिंह स्टेडियम में मंगलवार को आखिरी मुकाबला होगा। इस साल चैंपियंस लीग के आठ मुकाबले रायपुर को मिले थे। इसमें छह क्वालिफायर दौर के और दो मुख्य दौर के मुकाबले शामिल थे।



2013 में रायपुर में आईपीएल-6 के दो मुकाबले हुए थे। अब 2015 में होने वाले आईपीएल-8 के मुकाबलों के लिए भी क्रिकेट संघ जोर लगाएगा।

बिना हारे जाना चाहते हैं : साउदी

नार्दर्न नाइट्स के तेज गेंदबाज टिम साउदी का कहना है कि हमने रायपुर में खेल