शिक्षाकर्मी संघ ने मांगा लंबित वेतन
रायपुर | छत्तीसगढ़शिक्षाकर्मी संघ ने लंबित वेतन की मांग पर सीएम से मुलाकात कर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजनांतर्गत कार्य कर रहे शिक्षाकर्मियों को पिछले 3-4 माह से वेतन आबंटित नहीं किया गया। संघ ने आगामी त्योहारों से पहले वेतन आबंटन निर्देश जारी करने की मांग की। इसके अलावा सीएम से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल ने संविलियन, पेंशन, वार्षिक वेतन वृद्धि पर विमर्श किया। कैबिनेट में वेतन वृद्धि पर लिए गए निर्णय और वेतनमान निर्धारण नियम से सीएम को अवगत कराया गया।