अग्रवाल समाज के शिविर में कैंसर की जांच
रायपुर | प्रांतीयअग्रवाल सम्मेलन ने सोमवार को हनुमान परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट और अशोका हास्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। संगठन के अशोक अग्रवाल ने बताया कि शिविर में पारसमीयर तकनीक के जरिए बच्चेदानी के कैंसर की जांच की गई।
महिलाओं और बच्चों ने अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर निशुल्क जांच सुविधा का लाभ लिया। इस मौके पर र|ा अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, रामदास अग्रवाल, धरमचंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।