पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंद्रबाबू की कलम चलती रही पूरे वक्त

चंद्रबाबू की कलम चलती रही पूरे वक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंध्रप्रदेशकी नई राजधानी विजयवाड़ा में बसाने से पहले मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने नया रायपुर, नया मंत्रालय का दौरा किया और निवेशकों से बात की। उनकी कलम पूरे समय चलती रही। उन्होंने नया रायपुर के प्रेजेंटेशन पर उत्सुकता दिखाई और जिज्ञासु की तरह सवाल भी दागते रहे।

तीन हवाई जहाजों में नायडू अपना सात सदस्यीय सीएम स्टाफ, सिंचाई मंत्री देवीनेनी उमा ट्राइबल मंत्री रावेलाकिसोर बाबू, तीन सांसदों वायएस चौधरी, जयदेव गाला तथा सीएम रमेश, अफसरों की टीम और 20 उद्योगपतियों को लेकर पहुंचे। वे सुबह 11 बजे से रात को 10 बजे तक यहां रहे और पूरे वक्त जो देखा सुना उसे नोट करते रहे। पीडीएस, आईटी, नया रायपुर, कमल विहार आदि पर धैर्यपूर्वक प्रेजेंटेशन देखा। फिर सवाल भी पूछे कि ये कैसे किया, क्या दिक्कतें आईं, कितना खर्च आया वगैरह-वगैरह। वे इस बात से भी अचंभित दिखे कि जंगलों बैकवर्ड एरिए के बावजूद सीजी ने काफी उपलब्धि हासिल की। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पूरे वक्त उनके साथ रहे। मंत्री राजेश मूणत, मुख्य सचिव विवेक ढांड प्रमुख सचिव एन. बैजेंद्र कुमार अमन सिंह भी उनके साथ रहे। तीन दर्जन गाड़ियों का काफिला घंटों नायडू को लेकर घूमता रहा। राज्योत्सव स्थल, विधि विश्वविद्यालय में सिटी पार्क भी पहुंचे। वहां पौधा लगाया। कयाबांधा में अंडर ग्रांउड सीवरेज, बिजली वाटर सप्लाई सिस्टम भी देखा।



संजीवनी हास्पिटल जाकर वहां हार्ट आपरेशन की कार्यप्रणाली देखी। जिन बच्चों का आपरेशन होना था उन्हें प्रसाद बांटा।



और स्वास्थ्य लाभ के लिए आर्शीर्वाद दिया। भ्रमण के दौरान एनआरडीए के उपाध्यक्ष एसएस बजाज उन्हें पूरे वक्त नया रायपुर के बारे में कमेंट्री करते रहे। नया मंत्रालय में वे करीब दस मिनट सीएम रमन के कमरे में अकेले में गुफ्तगू भी की। वे कुछ अफसरों के साथ बैजेंद्र कुमार के कमरे में भी बैठे। एयरपोर्ट जाने से पहले आंध्रा समाजम के लोगों से भी मिले। नायडू के जहाजों का काफिला रात करीब 10 बजे आंध्रप्रदेश रवाना हुआ। दोनों राज्यों के बीच हवाई, रेल सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने, पीडब्लूडी के क्षेत्र में काम करने पर सहमति बनी। ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस में दोनों सीजेएम ने यह जानकारी दी। खनिज संसाधनों के इस्तेमाल पर कैसे एक-दूसरे की मदद से काम करें यह भी तय करेंगे।

विजिटर्स बुक में लिखा -

नया राय