पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वास्तु दोष ने बदलवाया दरवाजा..अब भाजपा दफ्तर का ताला खुलेगा 25 को

वास्तु दोष ने बदलवाया दरवाजा..अब भाजपा दफ्तर का ताला खुलेगा 25 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगभगसात करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ भाजपा का नया दफ्तर 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा। पर दोबारा शुरू करने के पहले उसका वास्तुदोष दूर किया गया। ऐसा कहा जा रहा था कि वास्तुदोष के कारण वहां से भाजपा के काम सध नहीं रहे थे। इस कारण सारा कामकाज पुराने कार्यालय एकात्म परिसर से ही हो रहा था। वास्तुविदों की सलाह पर कार्यालय का मेन गेट बदल दिया गया। यानी वास्तुदोष दूर किया गया। नए गेट की दिशा बदली और सब ठोक बजाकर देख लिया गया है।

अब सब ठीक होने का दावा किया जा रहा है। भाजपा ने तय किया है कि मां शक्ति की देवी दुर्गा की स्थापना के बाद ही वहां दोबारा कामकाज शुरू किया जाएगा। भाजपा ने तय किया है कि अब 25 सितंबर तक एकात्म परिसर छोड़कर बोरियाकला शदाणी दरबार के पास नए भाजपा कार्यालय में दफ्तर सजाया जाएगा। संगठन के लोगों को इससे अवगत करा दिया गया है। उन्होंने पैकिंग भी शुरू कर दी है। अब एकात्म परिसर पार्टी के संभागीय कार्यालय की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। अब इसके ग्राउंड फ्लोर पर ग्रामीण जिले के पदाधिकारी, प्रथम तल पर शहर जिले के पदाधिकारी और सेकेंड फ्लोर पर संभागीय स्तर के पदाधिकारी बैठेंगे संगठन की बैठकें होंगी। जब इसका निर्माण हुआ तब यह संभागीय कार्यालय ही था। राज्य बनने पर 2000 में इसे प्रदेश कार्यालय का दर्जा मिल गया।

इससे पहले जनसंघ के जमाने में किरोड़ीमल धर्मशाला से संगठन की गतिविधियां चलती थीं। तब संगठन के पास सत्ता थी पैसा, इतने कार्यकर्ता। मोरेश्वर राव गद्रे संगठन मंत्री थे। वे इसी धर्मशाला के एक कमरे में रहा करते थे। यहीं बैठकें भी होती थीं। 1978 में गद्रे भवन के लिए जमीन मिली और 82 में काफी जद्दोजहद के बाद भवन बनकर खड़ा हुआ।

{ आधुनिकतम कार्यालय करीब साढ़े चार एकड़ में परिसर में है।

{ सारंग स्मृति भवन - मुख्य कार्यालय

{ जावली - छत्रपति शिवजी महाराज के युद्ध के रणनीति स्थल की तरह भाजपा का चुनाव कंट्रोल रूम।

{गद्रे स्मृति भवन - संगठन मंत्री प्रदेश पदाधिकारियों का आवासीय परिसर

{ बाबू कोर्डे भवन - कोर्डे संगठन मंत्री संघ के प्रचारक हुआ करते थे। वे खानपान का इंतजाम करने में दक्ष थे। उनके नाम पर कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर बना।

{ कांफ्रेंस हॉल - निर्माण करना शेष।

चार मंजिला नए कार्यालय में क्या क्या

क्या था वास्तुदोष

मूल स्वरुप में जाते तो चुनाव ह