- Hindi News
- हड़ताल के कारण नहीं हो सका किसानों का पंजीयन
हड़ताल के कारण नहीं हो सका किसानों का पंजीयन
धान खरीदी केंद्र में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सोमवार को नियमितिकरण पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए रायपुर में हड़ताल की। इसमें प्रदेश के 1333 सोसाइटियों के कंप्यूटर आपरेटर शामिल हुए। इस वजह से सोसाइटियों में सोमवार को किसानों की पंजीयन पूरी तरह ठप रहा। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी कंप्यूटर आपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में धान खरीदी है, लेकिन धान खरीदी में लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों को 5500 रुपए महीने ही दिए जाते हैं। यदि हमारी मांगों पर सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया तो सभी कंप्यूटर आपरेटर 7 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।