- Hindi News
- खूबसूरत और शांत शहर है रायपुर यहां जरूर घूमिए: अमिताभ बच्चन
खूबसूरत और शांत शहर है रायपुर यहां जरूर घूमिए: अमिताभ बच्चन
केबीसीकी शूटिंग के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचे अमिताभ बच्चन रायपुर की खूबसूरती से बेहद प्रभावित हुए। रविवार को बिग बी ने ट्वीटर पर रायपुर की जमकर तारीफ की।
सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर उन्होंने ट्वीट किया। ‘रायपुर... खूबसूरत और शांत शहर। घूमने और एंजॉय करने के लिए यहां कई जगह हैं। इनका दीदार करने के लिए समय जरूर निकालिए।’
शोसे पहले बेचैन थे अमिताभ तीन मिनट में किए तीन ट्वीट
केबीसीकी लाइव शूटिंग से पहले अमिताभ बेहद नर्वस और एक्साइटेड थे। अभिनय के इस जादूगर के चेहरे पर तो बेचैनी की एक लकीर भी नहीं थी, लेकिन ट्वीटर पर अपने फैंस के सामने ये बात उन्होंने खुलकर स्वीकारी। उन्होंने तीन मिनट में तीन ट्वीट करके अपनी बेचैनी इन शब्दों में शेयर की।
11बजकर 47 मिनट पर: ‘कुछही घंटों में रायपुर में होने वाले केबीसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। स्टेज पर जाने से पहले का ये समय बेचैन करने वाला है।’
11बजकर 49 मिनट पर: ‘आह...दिल जाेरों से धड़क रहा है। ये ऐसा अहसास है मानो ग्लब्स पहनकर बॉक्सिंग मैच का इंतजार कर रहा हूं...
11बजकर 50 मिनट पर: ‘आपकोकोई कितना भी आश्वासन दे दे, तब तक कोई फर्क नहीं पड़ने वाला जब तक खुद बेचैन होना बंद करें।’
बिग-बी के इन तीनों ट्वीट को सैकड़ों फॉलाेवर्स ने री-ट्वीट और कमेंट करके अपने फेवरेट सितारे का गर्मजोशी से स्वागत किया।
रायपुर आने के लिए शुक्रिया...
रायपुर की तारीफ में अमिताभ ने जो ट्वीट किया है, उसे सैकड़ों लोगों ने री-ट्वीट किया। शहर के लोगों ने वेलकम... और रायपुर आने के लिए शुक्रिया जैसे कमेंट के साथ अमिताभ बच्चन का स्वागत किया। कुछ लोगों ने रायपुर की खूबसूरत लोकेशन घूमने के लिए अमिताभ को थैंक्यू भी कहा। हैदराबाद और देश के अन्य शहरों के लोगों ने कमेंट के जरिये अमिताभ को अपने शहर इन्वाइट किया। वहीं एक फॉलोवर ने हरिवंश राय बच्चन की कविता की एक लाइन कमेंट में लिखी- मंदिर मस्जिद बैर कराते... मेल कराती मधुशाला।
होटल से कार में इंडोर स्टेडियम के लिए निकलते समय अमिताभ बच्चन ने इस अंदाज में फैंस का अिभवादन स्वीकारा।
बिग-बी ने भगत सिंह को किया नमन, लता को दी शुभकामनाएं
आजादी के योद्धा भगत सिंह की जयंती पर दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर अमिताभ ने ट्वीट के जरिये भगत सिंह काे नमन किया। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 9 मिनट पर अमिताभ ने लता मंगेशकर के