डांस और स्टाइल से किया सबको इम्प्रेस
हैलोमाय नेम इज महेंद्र बहका..., मैं सेंट्रल कॉलेज का स्टूडेंट हूं बहका..., मुझे स्पोर्ट्स काफी पसंद है बहका... कुछ ऐसे ही फनी अंदाज में जूनियर्स ने अपना परिचय दिया। मौका था सेंट्रल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के फ्रेशर्स पार्टी का। तेलीबांधा स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को हुए इस आयोजन में जूनियर्स ब्लू एंड व्हाइट कलर के ड्रेसकोड में शामिल हुए। जहां जूनियर्स का वेलकम खास तरह से किया गया। इस दौरान उन्हें महसूस कराया गया कि वे कितने स्पेशल है। सभी जूनियर्स का एक डायरी में सिग्नेचर लेकर एंट्री कराया गया। वहीं, सबको उनके नेचर के हिसाब से टाइटल दिया गया और कई फनी गेम्स खिलाए गए।
फिल्मीडायलॉग और इंट्रोडक्शन
जूनियर्सको अपना इंट्रोडक्शन देते हुए बीच-बीच में फिल्मी डायलॉग भी बोलना था। इसमें रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह..., क्यूं थक रहे हो, पंजाबी तो चुपचाप आते हैं और चुपचाप जाते हैं..., मैं दिल में आता हूं समझ में नहीं, एक चुटकी सिंदूर की कीमत... जैसे कई डायलॉग जूनियर्स को अपने इंट्रोडक्शन के बीच-बीच में तकिया कलाम की तरह बोलना था। इस दौरान सभी ने मिलकर रिमिक्स सांग्स पर डांस किया और एंजॉय किया। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर महेंद्र चंद्राकर तथा मिस फ्रेशर तनु भारद्धाज को बनाया गया।
fresher party
सेंट्रल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट की फ्रेशर्स पार्टी में बॉलीवुड गानों पर थिरकते स्टूडंेट्स।