पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई के लिए छात्राओं ने लगाई झाड़ू

सफाई के लिए छात्राओं ने लगाई झाड़ू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेने सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। रविवार को इसी कड़ी में जागरुकता रैली निकाली गई। डीआरएम ऑफिस से शुरू होकर आरवीएच कॉलोनी होते हुए रैली डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंची। सफाई के फायदे बताकर लोगों को हमेशा सफाई का ख्याल रखने का संकल्प दिलाया गया। रेल प्रबंधक राजीव सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्काउट एवं गाइड्स ने रैली रथ के साथ पैदल चलते हुए रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी के ऑफिसर के घरों के सामने झाडू लगाई। इस कार्यक्रम में रविन्द्रा ओपन ग्रुप के ग्रुप लीडर एस अरुण मुदलियार, स्काउट मास्टर मंटूलाल शर्मा, सुधाकर राव, निशांत मुदलियार, हरिओम भास्कर, श्रवण यदु, नंदनी गोड, संध्या समेत स्काउट गाइड, कब्स बुलबुल और रोवर्स रेंजर्स मौजूद रहे।

स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर रेलवे सहित अन्य कॉलोनियों में साफ-सफाई की।

clean cityevent