- Hindi News
- तीन हजार नर्सिंग छात्राओं को परीक्षा का इंतजार
तीन हजार नर्सिंग छात्राओं को परीक्षा का इंतजार
रायपुर| प्रदेशकी ढाई हजार नर्सिंग छात्राओं को द्वितीय वर्ष की परीक्षा का इंतजार है। यह परीक्षा कब होगी, इस संबंध में आयुष विवि प्रशासन भी कोई जवाब नहीं दे पा रहा है। आयुष विश्वविद्यालय ने 11 महीने बाद अगस्त में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष का रिजल्ट निकाला था। इसमें 71 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं। 118 छात्राओं का रिजल्ट रोक दिया गया है। अभी तक दूसरे वर्ष की परीक्षा का टाइम-टेबल जारी नहीं किया गया है। यही नहीं पुनर्मूल्यांकन पुनर्गणना का रिजल्ट भी अभी तक नहीं आया है।
परीक्षा में 29 फीसदी छात्राएं फेल या पूरक आई हैं। अब इन्हें दूसरे वर्ष की पढ़ाई छोड़कर प्रथम वर्ष के परचे की तैयारी करनी होगी। पूरक परीक्षा कब होगी या दूसरे वर्ष की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी, इस संबंध में समस्या बनी हुई है। जानकार बता रहे हैं कि पूरक परीक्षा दूसरे साल की परीक्षा एक साथ करानी होगी। इसमें भी परेशानी यह है कि प्रथम वर्ष में फेल या पूरक आने वाली छात्राएं दूसरे वर्ष की मेन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसका कारण यह है कि वे अब परीक्षा देंगी और दूसरे वर्ष की परीक्षा भी साथ में होगी। यानी उनका पिछड़ना तय है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक डॉ. केएल तिवारी का कहना है कि पूरक मुख्य परीक्षा के लिए योजना बनाई जा रही है।