- Hindi News
- 151 फीट की लंका में 101 फीट के रावण का होगा इलेक्ट्रिक दहन
151 फीट की लंका में 101 फीट के रावण का होगा इलेक्ट्रिक दहन
रायपुर|डब्ल्यूआरएस मैदानमें इस साल दशहरा उत्सव हटकर होगा। इस बार आयोजन समिति ने इलेक्ट्रिकल रावण दहन के इंतजाम किए हैं। 151 फीट ऊंची लंका बनाई जा रही है। इसमें 101 फीट का रावण और 85-85 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। आम लोग 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक एलईडी लाइट से जगमग लंका देख सकते हैं। आयोजन समिति के सत्यम दुआ ने बताया कि इस बार होने वाली आतिशबाजी भी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बेस होगी। उन्होंने बताया कि बंगाल से आए कारीगर लंका और रावण के पुतले का निर्माण कर रहे हैं।
आकर्षण
{आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच होने वाली मैदानी आतिशबाजी स्पर्धा
{कम्प्यूटराइज्ड लाइड एंड साउंड शो और एलईडी लाइटिंग
{मुंबई के कलाकारों की आधुनिक आकाशीय आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र।