पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुबह से शाम तक शहर की प्रमुख सड़कों पर लगा जाम

सुबह से शाम तक शहर की प्रमुख सड़कों पर लगा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें त्योहारी भीड़ के कारण अभी से ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त होने लगा है। सोमवार को सुबह से शाम तक प्रमुख बाजारों में कई बार थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम लगा। मौदहापारा, एमजीरोड और आजार चौक पर आधा-आधा घंटे तक लोग एक जगह फंसकर परेशान हुए। इस दौरान कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। लोग खुद ही जाम में फंसे और धीरे-धीरे बाहर निकले। जाम के दौरान महिलाएं और छोटे बच्चे परेशान हुए। कई लोगों की तबीयत खराब हो गई थी।

ऐसेफंस रहे लोग

समय- दोपहर 1 बजे ( टाटीबंध चौक) टाटीबंधचौक के पास एक ट्रक सड़के बीचोबीच अचानक बंद हो गई। काफी कोशिशों के बावजूद ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। दुर्ग, तेलीबांधा और भनपुरी की तरफ से आने वालों वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। इस दौरान ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा।

समय-2 बजे ( फाफाडीह से मौदहापारा) दोपहरलगभग दो बजे मौदहापारा थाने के सामने से केके रोड पर लंबा जाम लग गया। मेन रोड में वाहनों की कतार लग गई। मौदहापारा रोड से रजबंधा मैदान जाने वाली बाइपास सड़कों पर भी वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान तेज गर्मी थी। गर्मी की वजह से जाम में फंसे स्कूली बच्चे से लेकर कुछ मरीज भी परेशान हो गए। थाने के सामने जाम होने के बाद भी पुलिसवाले नहीं थे। समय-ढाई बजे ( एमजी रोड) दोपहरलगभग ढाई बजे एमजी रोड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने से गुरुनानक चौक तक वाहन फंसे दिखाई दिए। यहां भी ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिसवालों के होने के कारण जाम लगा। लोगों की भीड़ बाजार में जुट रही है। वाहन सड़क में पार्क करने के कारण आवाजाही करने वाले जाम से परेशान होते दिखाई दिए। आधे घंटे से ज्यादा समय तक यहां जाम की स्थिति बनी रही।

तारीख- 29 सितंबर, समय- शाम साढ़े पांच बजे ( आमापारा चौक)

- आमापारा चौक से आजाद चौक तक सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे जबरदस्त जाम लग गया। देखते ही देखते आमापारा चौक से आजाद चौक के आगे तक गाड़ियों की कतार लग गई। जाम की स्थिति आमापारा चौक से हुई, यहां चारों तरफ से लोगों के वाहन बीच में आकर फंस गए थे। एक घंटे तक यही स्थिति बनी रही।

समय- शाम छह बजे ( अग्रसेन चौक)

- अग्रसेन चौक पर शाम छह बजे एक घंटे तक जाम लगा रहा। तेलघानी नाका, रामसागरपारा, समता कॉलोनी और आमापारा चौक की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर वाहनों की कतार थी। अग्रसेन चौक पर किसी पुलिसवाले के होने के का