- Hindi News
- बंदी ने जेल अस्पताल के बरामदे में लगाई फांसी
बंदी ने जेल अस्पताल के बरामदे में लगाई फांसी
रायपुर|हत्या औरबलवा के आरोप में पिछले एक साल से जेल में कैद बंदी जेल अस्पताल परिसर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ दिन पहले हाईकोर्ट ने उसकी जमानत नामंजूर की थी। सोमवार की दोपहर जेल के मुलाकात कक्ष में प|ी से मिलने के बाद बाहर निकलकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार तेलीबांधा निवासी फल्लू उर्फ मुकेश मरकाम(30) और उसका भाई दोनों हत्या के केस में कैद हैं। सोमवार को दोनों भाई मुलाकाती कक्ष में गए थे।
प|ी से मिलने के बाद मुकेश जेल के भीतर चला गया, जबकि भाई वहीं बातें करता रहा। कुछ देर बाद उसका भाई मुलाकाती कक्ष से निकला और मुकेश की तलाश करने लगा। घर वाले कुछ सामान लेकर आए थे। भाई ने अपनी बैरक में सामान रखा वहां भी मुकेश नजर नहीं आया।
वह फिर गेट की तरफ आया। उसी दौरान उसे जेल अस्पताल के बरामदे में मुकेश फांसी पर लटका दिखाई दिया। उसने लकड़ी के म्यांर में गमछा बांधकर फांसी लगाई थी। उसके खुदकुशी की खबर मिलते ही जेल के अंदर हड़कंप मच गया। जेल के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मुकेश को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा पर सवाल
जेल परिसर में स्थित अस्पताल में दिनदहाड़े फांसी लगाने की घटना से सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। कैदखाने में एक-एक बंदी पर नजर रखने के अलावा बैरकों यहां तक कि बाथरूम तक ऐसे बनाए गए हैं कि बंदी चोरी छिपे फांसी नहीं लगा सके। इसके बावजूद एक बंदी ने अस्पताल परिसर जाकर गमछे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।
------
हाइकोर्ट से नहीं मिली जमानत
तेलीबांधा के सुभाषनगर के देवारडेरा में रहने वाला मुकेश मरकाम 18 अक्टूबर 2013 से रायपुर केंद्रीय जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, बलवा और हत्या के प्रयास के केस में जेल में बंद है। इस मामले में कुल 24 आरोपियों को जेल में बंद किया गया था। उनमें दो नाबालिग थे। एक साल के दौरान 24 में से 21 बंदियों की जमानत मिल गई लेकिन मुकेश के साथ उसके छोटे भाई सनी और एक अन्य रिश्तेदार को अब तक राहत नहीं मिल पाई।
----
प|ी ने कहा था कि चिंता मत करो, कोशिश कर रहे हैं
पुलिस ने घटना के बाद मृतक मुकेश मरकाम के भाई सनी, उसके पिता और प|ी से पूछताछ की। सोमवार को मुलाकात करने जेल पहुंची मुकेश की प|ी ने उससे कहा था कि वह चिंता करें, हम उसे बाहर निकालने के लिए कोशिश