सतनामी समाज का अधिवेशन
रायपुर| अखिलभारतीय सतनामी समाज की ओर से नागपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। 1 और 2 अक्टूबर को केंद्रीय कमेटी के गठन को लेकर समाज पदाधिकारी एकजुट होंगे।
समाज के सुखीत बंजारे ने बताया कि अधिवेशन का उद्देश्य आर्थिक विकास और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। उपस्थित पदाधिकारियों के बीच परिचर्चा के बाद इन विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इस मौके पर जितेंद्र जांगड़े, पवन डहरिया, टोमन नवरंगे आदि मौजूद रहेंगे।