- Hindi News
- आवारा गुटों से शंकर नगर परेशान महिलाओं का आना जाना मुश्किल
आवारा गुटों से शंकर नगर परेशान महिलाओं का आना-जाना मुश्किल
रायपुर राजधानीके सबसे पाश इलाकों में से एक शंकर नगर का पिछले पांच सालों में तेजी से व्यवसायीकरण हुआ है। मुख्य सड़क के साथ ही वार्ड के अंदर की सड़कों में बने मकानों में भी दुकानें खुल गई हैं। कॉमर्शियलाइजेशन के कारण शंकर नगर के चप्पे-चप्पे में रेस्टोरेंट होटल आदि खुले हैं। इससे बड़ी दिक्कत ये हो गई कि इनके आसपास आवारा युवकों तथा असामाजिक तत्वों के गुट देखे जाने लगे हैं। इन गुटों ने वार्ड के लोगों, खासकर वहां से गुजरनेवाली महिलाओं-युवतियों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
वार्ड के पार्षद भाजपा के कद्दावर नेता संजय श्रीवास्तव खुद नगर निगम में सभापति हैं। उनके कार्यकाल में तेजी से पूरे वार्ड का व्यवसायिक करण हुआ। मंत्रियों के बंगलों के करीब होने के बावजूद पूरे वार्ड में आपराधिक घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ी है।
मुख्य सड़क पर विद्या हास्पिटल के ठीक सामने शराब दुकान के आसपास आए दिन वारदात के साथ ही लड़ाई झगड़ा होना आम बात है। पुरजोर विरोध के बावजूद दुकान वहां से नहीं हट पा रही है। पब्लिक टायलेट की मांग लंबे समय से बनी हुई है। वार्ड में सफाई भी बड़ी समस्या है।