पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिजिटल सचिवालय शुरू, 17 विभागों में मैनुअली काम बंद

डिजिटल सचिवालय शुरू, 17 विभागों में मैनुअली काम बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार के डिजिटल सचिवालय ने काम करना शुरू कर दिया है। मंत्रालय के 17 विभागों में मैनुअली प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। इसके तहत इन विभागों की अब तक लगभग ढाई लाख फाइलों ( कुल 1.20 करोड़ पन्नों) की स्कैनिंग कर ऑनलाइन कर दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को राष्ट्रीय मिशन मोड परियोजनाओं के नवीनीकरण और जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यशाला में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह ने दी।



छत्तीसगढ़ इनफोटेक एवं बायोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) और छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी द्वारा सेंटर फॉर इनोवेशन इन पब्लिक सिस्टम (सिप्स) के सहयोग से यह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कहा गया कि ई-गवर्नेंस के उपयोग से शासकीय कार्यों का सिर्फ सरलीकरण होगा, बल्कि कई गुना अधिक लाभ भी पाया जा सकता है। ई-कर से टैक्स की राशि में कई गुना वृद्धि हुई है।