पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

शिवसेना ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

रायपुर | शिवसेनाछत्तीसगढ़ ने रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए महापौर और कुछ वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। प्रवक्ता राजेश मुखर्जी ने बताया कि महापौर के लिए डॉ रवि टेंभरे शिवसेना के प्रत्याशी होंगे। ठक्कर बाबा वार्ड से अखिलेश यादव, मोरेश्वर राव गेंद्रे वार्ड से राकेश साहू, खूबचंद बघेल वार्ड से ओमप्रकाश देवांगन, शहीद राजीव पांडे वार्ड से संतोष मिश्रा, तात्यापारा वार्ड से उमाशंकर तिवारी, जवाहरनगर वार्ड से राजू शेंद्रे, शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड से अजय परिहार, महामाया मंदिर वार्ड से देवेंद्र गिलहरे, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड से प्रभाकर राव और सिविल लाइन वार्ड से विकास मोटवानी का नाम पार्षद प्रत्याशी के लिए तय किया गया है।