- Hindi News
- निवेशकों को लुभाने राज्य से बाहर जाएगी सरकार
निवेशकों को लुभाने राज्य से बाहर जाएगी सरकार
रायपुर | निवेशकोंको लुभाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार अब दिल्ली मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों में इंवेस्टर्स मीट आयोजित करेगी। मंगलवार को रायपुर के दौरे पर आए भारत स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूत थॉमस वाजदा से मुलाकात में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन अगले साल जनवरी फरवरी में करने की योजना है। अमेरिकी दूत ने इस दौरान मुख्यमंत्री से बताया कि प्रमुख अमेरिकी कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश की बेहतरीन संभावनाओं से काफी प्रभावित हैं।
और इस बारे में राज्य सरकार के साथ बातचीत करने की इच्छुक भी हैं।बता दें कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सौर ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मेसी उद्योग, लघु वनोपज संस्करण, खाद्य प्रसंस्करण जैसे पर्यावरण हितैषी उद्योगों के निवेशकों को जुटाने को लेकर रूचि दिखाई है।