गोदड़ीवाला धाम से निकली शोभायात्रा
गोदड़ीवाला धाम से निकली शोभायात्रा
रायपुर | गोदड़ीवालाधाम में चल बाबा गेलाराम की बर्सी के मौके पर मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में धाम परिवार के लोग नाचते-झूमते शामिल हुए। इसके साथ ही संत समागम भी शुरू हो गया। पहले दिन नागपुर के सांई केशवलाल ने प्रवचन सुनाया। महिला मंडली ने भजन की प्रस्तुति दी। बुधवार को भोग साहिब पल्लव के साथ महोत्सव मनाया जाएगा।