पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्रियों का इस्तीफा समाधान नहीं : पांडेय

मंत्रियों का इस्तीफा समाधान नहीं : पांडेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि मंत्रियों का इस्तीफा किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। वे बिलासपुर नसबंदी कांड एवं बस्तर में जवानों पर नक्सली हमले के मामले में राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन भारत विकास संगम के संरक्षक केवी गोविंदाचार्य द्वारा मंत्रियों का इस्तीफा मांगने पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि गोविंदाचार्य अच्छे आदमी और वक्ता हैं। वे ऐसा बोल सकते हैं, लेकिन इस्तीफा लेना है या नहीं यह शासन को तय करना है। मंत्री पांडेय मंगलवार की शाम जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 12 दिसंबर को रायपुर में आगमन के मद्देनजर आयोजित बैठक में पहुंचे थे।



उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में नक्सली गतिविधियां सर्वाधिक हुई हैं। इसलिए हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। वे लगातार नक्सलियों से लोहा लिए हुए हैं।