पदोन्नति सूची समय पर जारी करने की मांग
रायपुर | व्याख्यातासंघ ने स्कूल शिक्षा विभाग से व्याख्याताओं की पदोन्नति सूची तय समय सीमा पर जारी करने की मांग की है। संघ के प्रांताध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि 488 व्याख्याताओं की पदोन्नति सूची पिछले ढाई वर्षों से लंबित है। सूची जारी होने में हो रहे विलंब के लिए उच्च अधिकारी जिम्मेदार हैं। मंत्री केदार कश्यप द्वारा त्रुटिपूर्ण पदोन्नति सूची बनाने वाले अफसरों पर कार्रवाई किए जाने का संघ ने स्वागत किया है।