फंड नहीं, इसलिए रुका तालाब सौंदर्यीकरण
ये सच है कि पूरे शहर में सबसे बड़ी समस्या सफाई उभर कर सामने आई है। किवार कंपनी ने पूरे शहर के साथ धोखा किया है। शहर के पुराने वार्ड में सबसे अधिक तालाब है। इन तालाबों के सौंदर्यीकरण की योजना बनाई गई है। महाराजबंध तालाब के लिए 27 करोड़ की योजना बनाई गई। मगर केंद्र सरकार से राशि नहीं मिली। इस वजह से तालाब का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। नए सिरे से कवायद तेज की जाएगी। पुराने शहर में पीडब्लयूडी ने सड़क निर्माण किया है। प्रोफेसर कालोनी में खाली प्लाट गड्ढे बन गए हैं। सड़क ऊपर हो गई है।
किरणमयीनायक, महापौर रायपुर