महामति का मनाएंगे प्राकट्य महोत्सव
रायपुर | कृष्णप्राणामी निजानंद सत्संग मंडल द्वारा महामति श्री प्राणनाथ जी का 397वां प्राकट्य महोत्सव 23 सितंबर को मनाया जाएगा। फाफाडीह के गली नंबर 4 स्थित मिशन हॉस्पिटल कपांउंड में मुख्य आयोजन संपन्न होगा। मंडल के पुरुषोत्तम सोलंकी ने बताया कि इस कड़ी में 21 सितंबर को प्रणामी धर्म की जगनी यात्रा निकाली जाएगी। 23 सितंबर को दिनभर विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।