पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्जनों टीटीई ने रेलवे के सीनियर डीसीएम को घेरा

दर्जनों टीटीई ने रेलवे के सीनियर डीसीएम को घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुररेल मंडल के कमर्शियल इंस्पेक्टर सीआई द्वारा जबरन वसूली करने का मामला गरमा गया है। गुरुवार को टीटीई का एक समूह रायपुर मंडल के सीनियर डीसीएम का घेराव किया।

बिलासपुर के साथ ही रायपुर मंडल के भी दर्जनों टीटीई सीनियर डीसीएम आर सुदर्शन से मिलकर एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रायपुर मंडल के कॉमर्शियल इंस्पेक्टर टी नाग पर यात्रियों से अवैध वसूली के साथ ही भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ संगठन के बैनर तले 40 टीटीई ने भ्रष्ट सीआई को हटाने की मांग की है। सीआई नाग पर धमकाने का भी आरोप लगा है।



और महिला चेकिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप टीटीई द्वारा लगाया गया है। दोपहर डेढ़ बजे आए टीटीई का समूह लगभग एक घंटे तक डीसीएम को घेरकर अपनी बातें कही।

23 को धरना-प्रदर्शन

टीटीईके संगठन ने कहा है कि सीनियर डीसीएम द्वारा मांग ना मानने की स्थिति में 23 सितंबर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। टीटीई के समर्थन में मजदूर कांग्रेस संगठन सहित कई रेलवे यूनियन भी शामिल होंगे। धरना-प्रदर्शन के इस आयोजन से ट्रेनों में चेकिंग स्टॉफ की कमी हो सकती है। ऐसे में इस मामले को रेलवे प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। सीनियर डीसीएम सुदर्शन ने बताया कि टीटीई की मांग को देखते हुए उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। कुछ ही दिनों में हल निकाल लिया जाएगा।