- Hindi News
- साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा भाजपा का सम्मेलन
साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा भाजपा का सम्मेलन
शहरवासी कैसे जाएंगे
शहर का ट्रैफिक 4 घंटे रहेगा प्रभावित एक घंटे बंद रहेगी माना वीआईपी रोड
भाजपासरकार के 11 साल पूरा होने के मौके पर साइंस कालेज में आयोजित कार्यक्रम के कारण शहर का ट्रैफिक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगा। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के शामिल होंगे। सम्मेलन में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से आने वाली गाड़ियों के लिए अलग रुट और पार्किंग तय की गई है। माना वीआईपी रोड दोपहर साढ़े 12 से करीब डेढ़ बजे तक एक घंटे बंद रहेगी। इस दौरान माना एयरपोर्ट जाने वालों को नई राजधानी वाले रास्ते से जाना होगा।
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कहीं भी रास्ता बंद करने का फैसला किया है। केवल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जिस समय एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे, उसी दौरान रास्तों को 10-15 मिनट के लिए बंद किया जाएगा। हालांकि उनके काफिले को भी जीई रोड पर नहीं लाया जाएगा। रिंग से होकर उनका काफिला डीडीनगर गोल चौक पहुंचेगा। वहां से सभी वीआईपी गाड़ियों को साइंस कॉलेज मैदान के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
इस दौरान रिंग रोड का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के अलग-अलग शहरों से आने वालों के लिए रास्ते तय किए गए हैं।
शहर से कार्यक्रम स्थल जाने वाले रिंग रोड का प्रयोग नहीं करेंगे। उनके लिए जीई रोड से जाने की छूट रहेगी। शहर के किसी भी इलाके में रहने वाले लोग अपने बड़े वाहनों से जीई रोड होकर सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगे। यहां के वाहनों के लिए एनआईटी कैंपस में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार इस दौरान एयरपोर्ट से वीआईपी लोगों के आने का सिलसिला जारी रहेगा।
अत: आम लोग एयरपोर्ट जाने के लिए दोपहर करीब साढ़े बारह से डेढ़ बजे तक फुंडहर-टेमरी रूट का प्रयोग कर वीआईपी टर्निंग से जोरा-धरमपुरा, नए एयरपोर्ट रूट का प्रयोग करेंगे।
धमतरी-महासमुंद : धमतरी से आने वाले धमतरी मुख्य मार्ग से होकर पचपेड़ी नाका चौक, रिंग रोड 1, रायपुर चौक, टाटीबंध चौक, आमानाका ओवरब्रिज होकर एनआईटी कैंपस पहुंचेंगे। महासमुंद रूट से आने वाले तेलीबांधा थाने के पास से रिंग रोड-1, पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज, रायपुरा चौक, टाटीबंध चौक, आमानाका ओवरब्रिज से होकर एनआईटी पार्किंग पहुंचेंगे।
भिलाई-दुर्ग : इस ओर से आने वाले वाहन टाट