पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों को लंबित डीए जुलाई से

कर्मचारियों को लंबित डीए जुलाई से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राज्यके सरकारी कर्मचारियों को अब जुलाई से डीए मिलेगा। राज्य सरकार ने आचार संहिता की वजह से चुनाव आयोग को फाइल भेजकर अनुमति मांगी है। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त सितंबर का लंबित डीए मिलना है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों का 7 फीसदी डीए बढ़ाकर इसे अक्टूबर से देने की घोषणा की। तीन महीने का डीए कटने से कर्मचारी नाराज हैं। वे जुलाई से डीए देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में 17 दिसंबर को विधानसभा घेरने महारैली निकालने का ऐलान किया था। आज रात को मु़ख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर कर्मचारी फेडरेशन ने मुलाकात की। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रवक्ता विजय झा ने बताया कि सीएम के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने 17 दिसंबर का आंदोलन रद्द कर दिया है।





कर्मचारियों को भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप पूरे सेवाकाल में त्रिस्तरीय पदोन्नति वेतनमान देने की घोषणा भी की गई है। पदोन्नति मिलने पर सेवाकाल के 10 वर्ष, 20 और 30 वर्ष पूरा होने पर कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।