प्रदेश में 117 इंजीनियरों की होगी भर्ती
रायपुर | छत्तीसगढ़लोक सेवा आयोग राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के माध्यम से 117 पदों पर इंजीनियरों की भर्ती करेगा। प्रदेश में पिछले कई साल से आयोग ने इंजीनियरों की भर्ती नहीं की है। विभिन्न विभागों में इंजीनियरों के रिक्त पदों को देखते हुए यह नोटीफिकेशन जारी किया गया है। 25 एवं 26 अप्रैल 2015 को इन पदों के लिए ऑनलाइन एक्जाम का आयोजन करने की तैयारी है। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। नोटीफिकेशन की पूरी जानकारी वेबसाइट पर डाल दिया है।
शैक्षणिक योग्यता, उम्र अन्य अर्हताओं के लिए आयोग की वेबसाइट सीटी डॉट जीओवी डॉट इन पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।