पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमन सौदान में दो घंटे एकांत में बातचीत

रमन -सौदान में दो घंटे एकांत में बातचीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| मुख्यमंत्रीडॉ. रमन सिंह और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने गुरुवार को पार्टी के नए मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दो घंटे से अधिक समय बंद कमरे में बिताया। माना जा रहा है कि दोनों के बीच महापौर नगरपालिका नगर पंचायतों के अध्यक्ष तय करने को लेकर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री रात करीब नौ बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचे। सौदान पहले से ही वहां मौजूद थे। दोनों ने खासतौर से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग राजनांदगांव के महापौर प्रत्याशी तय करने मंथन किया गया। इनमें से केवल दुर्ग निगम ही भाजपा के कब्जे में बाकी तीनों में कांग्रेस की सत्ता है। सीएम और सौदान के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजधानी में रहेंगे। तय किया है कि उनके कार्यक्रम निपटाने के बाद पार्टी संगठन के नेता रात 11 बजे बैठक करेंगे। शुक्रवार रात महापौर अध्यक्षों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। घोषणा अगले दिन कर दी जाएगी। तिल्दा, नवापारा -राजिम, बालोद, आरंग, खरोरा, कुरुद दर्जनों जैसे छोटे नगरों के संभावित उम्मीदवारों पर आज फौरी तौर पर बात की गई है। इधर पता चला है कि भाजपा ने सभी पदों के उम्मीदवार तय कर लिए हैं। केवल कल राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष बड़े नेताओं के चर्चा के बाद सूची घोषित कर दी जाएगी।