पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीजेपी के टिकट तय, कांग्रेस में घमासान की आशंका

बीजेपी के टिकट तय, कांग्रेस में घमासान की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से नगर निगम के अलावा नगरीय निकायों के अध्यक्ष, पार्षदों के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नाम पर गुरुवार को कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया।

निगम में मेयर के अलावा लगभग 60 वार्डों के प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। बताया गया कि रायपुर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के बाद शाम-रात तक सूची फाइनल कर दी जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सभा लेंगे। प्रदेश भाजपा महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी के मुताबिक, सभा के बाद शाम-रात को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची इस बैठक के बाद रायपुर से जारी की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि संभागीय और जिला समितियों से भेजी गई उम्मीदवारों की सूची के 90 फीसदी नाम तय हैं।

बाकी पर रायशुमारी के बाद निर्णय लिया जाएगा। बिलासपुर के मेयर सहित 60 पार्षदों के नाम तय हो चुके हैं। इस पर प्रदेश चुनाव समिति की औपचारिक मुहर लगना शेष है। मेयर के लिए किशोर राय का नाम फाइनल

सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर नगर निगम के लिए भाजपा की ओर से किशोर राय की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। किशोर की उम्मीदवारी के पीछे स्थानीय मंत्री अमर अग्रवाल की सरपरस्ती की वजह खास है।



संघ से लेकर भाजपा युवा मोर्चा के विभिन्न पदों और भाजपा के दक्षिण मंडल के प्रतिनिधि होने के साथ किशोर इसी जोन के प्रभारी भी हैं। 47 वर्षीय किशोर राय बीएससी, बीएएलएलबी हैं और वर्तमान में भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के हैं।

ऐसे होंगे दावेदार

66 वार्डों वाले नगर निगम के पार्षदों के लिए 60 वार्डों में सिंगल नाम होने के कारण इनके टिकट तय हो चुके हैं। शेष 6 वार्डों में दोहरे नामों में से एक नाम पर सहमति बाकी है। भाजपा उम्मीदवारों की सूची में मंत्री अग्रवाल ने चुनावी रणनीति के तहत महिला और युवाओं को तवज्जो दिया है। इसमें 40 युवा महिलाएं शामिल हैं। इसी तरह 10 वर्तमान पार्षद और इतने ही पार्षदों के रिश्तेदार, प|ी, बहन आदि को टिकट दिया गया है। ऐसा मौजूदा पार्षदों के वार्ड आरक्षित होने के कारण किया गया है।

-------------

कांग्रेस

भाजपा