पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के लिए शाह के दौरे से ताकत लेने की कवायद

चुनाव के लिए शाह के दौरे से ताकत लेने की कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे राजधानी पहुंचेंगे। वे भाजपा सरकार के 11 साल पूरा होने के समारोह में भी शामिल होंगे। शाह दोपहर दो बजे साइंस कालेज मैदान पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। घोषित रूप से वे भाजपा के सदस्यता अभियान के सिलसिले में रहे हैं लेकिन इसे निकाय चुनाव के समय पार्टी को ताकत देने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि उनका आगमन निकाय चुनाव और हाल ही में प्रदेश में घटी घटनाओं से पार्टी सरकार की गिरती साख को बचाने के लिए हो रहा है। कार्यक्रम में पार्टी से जुड़े करीब 43 हजार पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। सुबह 11 बजे से सभा स्थल पर पंजीयन शुरू होगा। शाह शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बाइक रैली के साथ वे तेलीबांधा चौक तक पहुंचेंगे। जगह-जगह उनका स्वागत होगा। पं. दीनदयाल प्रतिमा के पास उनका अभिनंदन होगा। कार्यक्रम प्रभारी पीडब्लूडी मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि यहां से शाह सीधे साइंस कालेज की ओर प्रस्थान करेंगे। शाह शाम पौने छह बजे होटल बेबीलोन वीआईपी रोड पर पत्रकारों से चर्चा करेंगे। इसके बाद वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे नए भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। अगले दिन शनिवार को सुबह 10 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे।



पार्टी संगठन ने पूरे आयोजन के लिए नेताओं को जिम्मेदारी बांटी है। इसके मुताबिक एयरपोर्ट की व्यवस्था श्रीचंद सुंदरानी, नंदकुमार साहू, दिलीप सिंह होरा, सुमन मानिक, श्यामा चक्रवर्ती, नरेंद्र साहू, मनोज प्रजापति, आकाश विग श्याम चावला संभालेंगे।

एयरपोर्ट मंच व्यवस्था - डॉ. सलीम राज प्रमोद भट्ट प्रीतेश गांधी। सर्किट हाउस व्यवस्था - गोवर्धन खंडेलवाल नरेश गुप्ता। भोजन व्यवस्था - रतन डागा बजरंग खंडेलवाल। पंजीयन व्यवस्था - केदारनाथ गुप्ता, मुकेश शर्मा, मीनल चौबे, शैलेंद्री परगनिया, रेणुका बख्शी बिंदु माहेश्वरी। साहित्य वितरण व्यवस्था - आशीष अग्रवाल। सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यवस्था - हेमेंद्र साहू। गेट सजावट व्यवस्था - बजरंग खंडेलवाल। सभा स्थल की पूर्ण व्यवस्था - छगनलाल मूंदड़ा सच्चिदानंद उपासने, अशोक पांडेय, राजीव अग्रवाल, सुनील सोनी, संजय श्रीव