- Hindi News
- जंपर भुवनेश्वरी ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता कांस्य
जंपर भुवनेश्वरी ने राष्ट्रीय स्पर्धा में जीता कांस्य
रायपुर| छत्तीसगढ़की जंपर भुवनेश्वरी निषाद ने आंध्र प्रदेश में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भुवनेश्वरी ने लंबी कूद में तीसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा में छग की ओर से 49 खिलाड़ी शामिल हुए थे।
टीमका ट्रायल कल: केरलमें हाेने वाले 35वें नेशनल गेम्स के लिए छग टीम का ट्रायल 13 दिसंबर को होगा। सुबह 8 बजे रविशंकर विवि के एथलेटिक ट्रैक मैदान पर होने वाले ट्रायल में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ष के खिलाड़ियों को बुलाया गया है। ट्रायल के बाद बनने वाली टीम 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले नेशनल गेम्स में शामिल होगी।
वर्ल्डरैंकिंग टूर्नामेंट के ट्रायल में छग के आमिर भी
भारतीयतीरंदाजी संघ की ओर से नई दिल्ली में 10 से 17 जनवरी तक एशिया कप वर्ल्ड रैंकिंग स्टेज-1 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम बनाने के लिए नई दिल्ली में 26 दिसंबर को ट्रायल रखा गया है। टूर्नामेंट में रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के मुकाबले खेले जाने हैं। ट्रायल के पुरुष कंपाउंड वर्ग में देशभर से 12 खिलाड़ियों को बुलाया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के आमिर खान भी शामिल हैं। ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों का कैंप दिल्ली में ही लगाया जाएगा।
जीत के साथ निको क्वार्टर फाइनल में
लगातारतीन जीत के साथ जायसवाल निको की टीम ने छठवीं सुरेश अग्रवाल मेमोरियल हीरा कार्पोरेट कप टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। निको ने उसने स्कॉय राइडर को पांच विकेट से कराया। टूर्नामेंट में स्कॉय राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 8 विकेट पर 54 रन बनाए। जवाब में निको ने लक्ष्य को 11.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से लच्छमेंद्र वर्मा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। दूसरे मैच में इकोपेल ने पहले खेलते हुए सुमीत के 40 रन के दम पर 7 विकेट पर 117 रन बनाए। जवाब में आरएमसी रेड्डी मिक्स की पूरी टीम 8 ओवर में मात्र 22 रन बनाकर वापस पैवेलियन लौट गई। तीसरे मैच में जामुल स्पोर्ट्स क्लब ने 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। इंडसंड बैंक ने लक्ष्य को छह ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दिन के आखिरी मैच में जिंदल स्टील ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 124 रन बनाए। जवाब में नारायणा हॉस्पिटल की टीम 29 रन ही बना सकी।