पेज 1 का शेष...
पेज 1 का शेष...
सपने देखो ...
उन्होंनेबताया कि भास्कर समूह ने देशभर में पानी बचाओ अभियान चलाया। लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया और देशभर में 15 लाख पेड़ लगाए गए। राष्ट्र की हर विपदा में भास्कर लोगों के साथ खड़ा रहा। कश्मीर के लोगों की मदद के लिए 15 से 18 ट्रक कपड़े और जरूरत की चीजें पहुंचाई गईं। भास्कर ने भोपाल, इंदौर और जयपुर में श्मशान घाट का पुनर्निमाण कराया, जो अब रायपुर में भी होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राइड अवार्ड की यह शुरुआत है। इसे हर साल आयोजित किया जाएगा। समारोह में दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल भी मौजूद थे।
हंगामेपर ...
दोबार सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। अंत में चर्चा का जवाब देते हुए नायडू ने कहा, ‘संघ महान संगठन है। मुझे संघ की अपनी पृष्ठभूमि पर गर्व है। धर्म परिवर्तन गंभीर मसला है। लेकिन पार्टियों पर दोष मढ़ना हल नहीं है।’
तारिक अनवर : केंद्र सरकार का कहना है कि धर्म परिवर्तन उसका विषय नहीं है। लेकिन जिस तरह संघ, विहिप, बजरंग दल के बयान आए हैं। सदन जानना चाहता है कि क्या इनका कोई संबंध भाजपा से है या नहीं।
नायडू बोले: हमें संघ की अपनी पृष्ठभूमि पर गर्व है। संघ एक महान संगठन है। हममें से कई संघ की पुष्ठभूमि से हैं। यह नहीं चलेगा कि आप हमारे मातृ संगठन को कोसते रहें और हम सुनते रहें।
हिंदूशब्द भाजपा का नहीं : हिंदूको लेकर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों पर नायडू ने कहा, ‘हिंदू शब्द भाजपा का नहीं है। इस शब्द पर देश में ढेरों संस्थान हैं। यह शब्द भारतीयता को परिलक्षित करता है। हम जय हिंद कहते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हम केवल हिंदुओं की जय कर रहे हैं। बाकी की नहीं।’
मिलेहुए हैं सपा-भाजपा : एमआईएमके असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और भाजपा पर नूरा कुश्ती का आरोप लगाया। कहा, ‘दोनों मिले हुए हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो संघ पर कार्रवाई क्यों नहीं की।’ इससे पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि यहां हंगामा क्यों हो रहा है। मामला आगरा का है। लेकिन वहां या उसके आसपास जब कोई हंगामा नहीं है तब यहां (संसद में) हंगामा क्यों हो रहा है?
ईसाईसे हिंदू बनाने के लिए दो और मुसलमान के लिए पांच लाख तक का खर्च?: उत्तरप्रदेशमें धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित कर रही संस्था धर्म जागरण मंच समिति के कार्यक्रमों को लेकर कुछ परचे स