पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमजोर पड़ने लगी शक्कर की मांग

कमजोर पड़ने लगी शक्कर की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारमें शक्कर की डिमांड घटती जा रही है यही वजह है कि पिछले एक माह से इसके भाव में लगातार नरमी है। इस हफ्ते सोमवार से शक्कर के भाव में प्रतिदिन 5 से 10 रुपए की गिरावट की स्थिति बनी रही।

इस गिरावट के साथ ही स्थानीय बाजार में गुरुवार को शक्कर थोक में 2850 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर गई। इस माह शक्कर के दाम में कुल 70 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। 1 दिसंबर को शक्कर 2920 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। नवंबर के पहले सप्ताह में यह 3060 रुपए क्विंंटल के भाव बिक रहा था। इस तरह पिछले डेढ़ माह के दौरान शक्कर कुल 210 रुपए क्विंटल सस्ता हुआ है। हालाकि थोक भाव में गिरावट का असर चिल्हर बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है। चिल्हर में शक्कर अभी भी 32 से 34 रुपए के बीच करोबार कर रहा है। कारोबारियों के अनुसार वैवाहिक सीजन में भी शक्कर की मांग नहीं है।