सोना 260 आैर चांदी 800 रुपए तेज
अंतरराष्ट्रीयबाजार के असर से कीमती धातुआें में तेजी का रूख गुरुवार को भी जारी रहा। स्थानीय सराफा बाजार में सोना 260 रुपए की तेजी के साथ 27,260 रुपए प्रति 10 ग्राम(स्टैंडर्ड) के भाव बिका। सोने की तरह चांदी भी तेजी दर्ज की गई आैर यह 800 रुपए उछलकर 37,800 रुपए प्रति किलो(कच्ची) के भाव बिकी। उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह के शुरुआत से ही सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। सराफा कारोबारियों के अनुसार इस हफ्ते कीमती धातुआें में नरमी की गुंजाइश नहीं है, लेकिन नए कारोबारी सप्ताह से करेक्शन देखने को मिल सकता है। वैवाहिक सीजन में ज्वेलरी संस्थान सोने-चांदी आैर हीरे के नए आकर्षक आभूषण उपलब्ध करवा रहे हैं।