- Hindi News
- मिड ब्रेन एक्टिवेशन कोर्स से बढ़ाई जा सकती है एकाग्रता
मिड ब्रेन एक्टिवेशन कोर्स से बढ़ाई जा सकती है एकाग्रता
रायपुर| मिडब्रेन एक्टिवेशन कोर्स से बच्चों की एकाग्रता क्षमता बढ़ाई जा सकती है। सुपर सेंस एकेडमी की आेर से आयोजित वर्कशॉप में डायरेक्टर निलेश गुप्ता आैर आशीष गोयल ने बताया कि कोर्स करने के बाद बच्चों में एकाग्रता की जबर्दस्त बढ़ोतरी होती है, यहां तक की वे आंखों में पट्टी बांधकर किताबें पढ़ सकते हैं, विभिन्न रंगों को आसानी से पहचान सकते हैं। कोर्स करने के बाद छात्रों की जीवन शैली ही बदल जाती है। यह कोर्स ध्यान वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित है, जिससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इस कोर्स के कई लाभ हैं जैसे आईक्यू बढ़ना, आत्मविश्वास बढ़ना, क्रिएटिविटी का विकास आैर गुस्से पर नियंत्रण।