- Hindi News
- अगले माह बढ़ सकते हैं मारुति कारों के दाम
अगले माह बढ़ सकते हैं मारुति कारों के दाम
रायपुर| मारुतिकारों के दाम अगले माह से बढ़ सकते हैं। कंपनी के अनुसार दाम बढ़ने की संभावना हैं, क्योंकि वर्तमान में छूट के साथ जारी एक्साइज ड्यूटी की सीमा 31 दिसंबर तक है। जनवरी में एक्साइज ड्यूटी में दी जा रही छूट समाप्त हो जाएगी। वहीं रॉ मटेरियल के महंगे हो जाने से लगात भी बढ़ चुकी है जिसका असर भी कीमतों पर पड़ सकता है। यही वजह है कि कारों के दाम 8 से 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। कंपनी की मानें तो इस माह ग्राहकों के पास मारुति खरीदने का अच्छा मौका है। िदसंबर में मारुति कार खरीदकर ग्राहक साल के सबसे बड़े बचत ऑफर आैर एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी ले सकते हैं। ग्राहकों को 40 हजार रुपए तक एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। सेविंग ऑफर में 72,500 रुपए तक की बचत कर सकते हैं।