पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटी रिपोर्टर रायपुर

सिटी रिपोर्टर रायपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर रायपुर

अंतरराष्ट्रीयविद्यार्थी दिवस पर शिक्षित भारत एवं सक्षम भारत विषय पर पार्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में सामूहिक चर्चा आयोजित की गई। इसमें लोगों ने अपने विचार सबके सामने रखे। भारतीय युवा काउंसिल द्वारा आयोजित परिचर्चा के दौरान पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, भाषण के जरिए भी स्टूडेंट्स ने अपनी बात रखी। संस्था के अध्यक्ष शैलेष वर्मा ने बताया कि सभी स्टूडेंट्स को परिचर्चा में अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है। इस मौके पर सचिव संजय बघेल, चेयरमैन प्रो. डॉ. एमएल वर्मा, डायरेक्टर अर्चना बघेल और नीरा वर्मा मौजूद थीं। समारोह का समापन पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया के नारे के साथ किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने स्टूडेंट्स को सिर्फ किताबी ज्ञान हासिल करने के बजाय जिंदगी का फलसफा समझने कहा।

पोस्टर मेकिंग और भाषण के जरिए रखी अपनी बात