पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पहली बार 21 और 22 फरवरी को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड के अनुसार होगा कार और बाइक रेस इवेंट

शहर में पहली बार 21 और 22 फरवरी को वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड के अनुसार होगा कार और बाइक रेस इवेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } अगरअाप अब तक टीवी पर रेसिंग इवेंट्स में दौड़ती कारों को देखकर एक्साइटेड हो रहे थे तो ये मौका आपके लिए है। शहर के लोगों को अब बिल्कुल ही नए तरह के रेसिंग एक्सपीरियंस को जीने का मौका मिलेगा।

एफएमएससीआई के साथ मिलकर स्पीड राइडर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन फुल थ्रॉटल 2015 नाम के रेसिंग इवेंट का आयोजन कर रहे हैं। अब तक मेट्रो सिटीज में होने वाली इस तरह की रेस अब रायपुरियंस को भी देखने और जीतने का मौका मिलेगा। ऑर्गनाइजर्स की तरफ से सुरुचि मिश्रा ने बताया कि 21 और 22 फरवरी को कमल विहार एरिया में रेस का आयोजन किया जा रहा है। शहर के अलावा मुंबई, श्रीनगर, कोलकाता और नागपुर जैसे हिस्सों से रेसर्स इस इवेंट में हिस्सा लेने रहे हैं। नेशनल लेवल का ये कॉम्पिटिशन दो कैटेगरी में रखा गया है। पहली प्रो, इस कैटेगरी में ऐसे खिलाड़ी रफ्तार की होड़ लगाएंगे जो पहले भी रेसिंग में खुद को आजमा चुके हैं। अमेचर सेगमेंट नए खिलाड़ियों के लिए होगा। इसी तरह से बाइक, कार, एसयूवी और मोडिफाइड व्हीकल्स का अलग मुकाबला होगा। इसके लिए फिलहाल प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन का दौर चल रहा है। 8860137833 पर प्रतियोगिता से जुड़ी सारी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।

एक्सपर्टबना रहे हैं ट्रैक

कॉम्पिटीशनके लिए एक्सपर्ट्स की टीम ट्रैक तैयार कर रही है। कहीं आपके सामने अचानक मोड़ आएंगे तो कहीं ऑफ रोड सी खराब सड़क मूड खराब करेगी। इन्हीं मुश्किलों को लोगों को जीतना होगा। अगर खिलाड़ी गिर भी जाए तो उसे चोट लगे, जैसे सारे अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर ये ट्रैक बनाया जा रहा है।

तो जीत सकेंगे लाखों

आयोजकोंकी मानें तो इस कॉम्पिटिशन में आपकी ड्रायविंग स्किल्स आपको फेमस तो बनाएगी ही मालामल भी करेगी। रेस जीतने वालों के नाम 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपए तक के इनाम हैं। इसके अलावा कई कैटेगरी में बहुत से इनाम हैं।

big event in city

रफ्तार के दीवानों के लिए नेशनल रेस कॉम्पिटीशन