पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिकासा रायपुर को मिला बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड

सिकासा रायपुर को मिला बेस्ट ब्रांच अवॉर्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } इंस्टीट्यूटऑफ इंडिया चार्ट्ड एकाउंटेंट्स इंडिया (आईसीएआई) की नेशनल ज्यूरी ने इस बार सेंट्रल इंडिया सीए स्टूडेंट एसोसिएशन (सिकासा) को बेस्ट ब्रांच चुना है। दिल्ली में 11 फरवरी को आयोजित आईसीएआई के 65वें एनुअल फंक्शन में यह अवॉर्ड सिकासा के चेयरमेन चेतन तारवानी प्राप्त करेंगे। सीए की संख्या के आधार पर पूरे देश में तीन लेवल की ब्रांच है लार्ज, मीडियम और स्मॉल। सिकासा रायपुर मीडियम लेवल कैटेगिरी में आता है। इस कैटेगिरी में आने वाली देशभर की सैकड़ों ब्रांच के बीच सिकासा रायपुर ने ये अवॉर्ड जीता। अवॉर्ड ब्रांच की इंडस्ट्री विजिट, करियर काउंसलिंग, लेक्चर मीटिंग, नेशनल कन्वेंशन की होस्टिंग, स्पोर्ट्स, यूथ फेस्ट जैसी एक्टिविटी के आधार पर दिया जा रहा है।

city proud