- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर } थिंकइंडिया इंक, नई दिल्ली ने रायपुर में
सिटी रिपोर्टर } थिंकइंडिया इंक, नई दिल्ली ने रायपुर में
सिटी रिपोर्टर } थिंकइंडिया इंक, नई दिल्ली ने रायपुर में आयोजित प्रोग्राम में क्वालिटी एजुकेशन के लिए लगातार नई पहल करने वाले होली हार्ट्स स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र प्रताप सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा। सुरेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूली शिक्षा के अलावा योगा, मेडिटेशन, मॉरल एजुकेशन और करियर बेस्ड एजुकेशन पर कई तरह की एक्टिविटी आयोजित करके बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित किया है। थिंक इंडिया इंक के राइटर प्रमोद बत्रा और विजय बत्रा ने एजुकेशन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, महापौर प्रमोद दुबे, प्रदीप टंडन, संतोष रूंगटा आदि मौजूद रहे।
सुरेंद्र सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड