एजुकेशनिस्टा 14 आैर 15 को
रायपुर | यदिआप अपने बच्चे के लिए एक बेहतर स्कूल, एक बेहतर कॉलेज या फिर एक अच्छे कॅरियर कोर्स की तलाश में हैं, तो आपको एक कम्पलीट साॅल्यूशन एजुकेशनिस्टा में मिलेगा। एजुकेशन आैर कॅरियर ऑप्शन पर बेस्ड यह एग्जिबिशन 14 15 फरवरी को होटल सेलिब्रेशन में शुरू हो रही है। एग्जिबिशन में देश की कई प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाएं आैर कॅरियर कोर्स के ऑप्शन मौजूद होंगे। स्कूल एडमिशन, कॅरियर च्वॉइस आैर फ्रैंचाइजी ऑप्शन उपलब्ध होंगे। फैशनिस्टा का यह आयोजन अभिभावक, छात्र, स्कूल आैर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभप्रद हो सकता है। इसमें विशेष रूप से जीआईए ज्वेलरी डिजाइनिंग कोर्स की जानकारी भी दी जाएगी। जीआईए एक वैश्विक सार्वजनिक संस्था है जो अनुसंधान, शिक्षा आैर प्रयोगशाला सेवाआें से लोगों में र| आैर आभूषणों के प्रति विश्वास को बनाए रखता है।